मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क):बड़ी खबर सामने आई है। सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में उन पर IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। बतादें कि इससे पहले उनकी सुरक्षा भी वापिस ले ली गई थी। इतना ही नहीं, सनौर हलके के सभी थानों व चौकियों के प्रमुखों का भी तबादला कर दिया गया।
हाल ही में, पठानमाजरा ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर अपनी ही सरकार के खिलाफ में बयान दिए थे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और नदी की सफाई के मुद्दे पर वरिष्ठ नौकरशाहों की आलोचना की थी। उन्होंने दिल्ली के नेताओं पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया और मंत्रियों को निष्क्रिय बताया।
सुरक्षा वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पठानमाजरा ने कहा कि मुझे पहले से ही पता था कि कुछ होने वाला है, मैंने कल ही अपने गनमैनों व अधिकारियों को कह दिया था कि अब आपको जाना होगा।
पठानमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करके रविवार को कहा था-‘मैं सीएम नू अपील करदा हां कि मर्द बण, मैं तेरे नाल हां, तैनूं लोक चाहूंदे आ, दिल्ली वालेयां नूं लोक नहीं चाहुंदे, आपणे आप नूं पहचाण तां लोक पूजा करणगे।’


