मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): आम आदमी पार्टी ने आज तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। तरनतारन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान करते हुए कहा कि हरमीत सिंह संधू उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन आप ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।


