मीडिया सवेरा | पंजाब
Ravi Karan Singh Kahlon joins BJP, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीते दिन शिरोमणि अकाली दल से निष्काषित किए गए रविकरन सिंह काहलों आज भाजपा में शामिल हो गए। रविकरन सिंह ने पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ व मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में पार्टी ज्वाइन की। इस मौके उनके साथ कई लोग भाजपा में शामिल हुए। रविकरन सिंह काहलों सीनियर अकाली नेता स्व. निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं।