पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। वड़िंग की ओर से जारी आदेश में उनकी प्राइमरी मेंबरशिप सस्पेंड करने की सूचना दी गई है।
सस्पेंशन की वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।वड़िंग ने यह आदेश सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सार्वजनिक किया है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब कांग्रेस के अंदर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


