ऑपरेशन सिंदूर: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किए एयर स्ट्राइक हमले में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों और उसके गुट के चार आतंकियों सहित उसके 14 करीबी लोगों की मौत हुई है।
जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की ओर से कहा गया है कि भारत द्वारा बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह पर किए गए हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी साथी मारे गए मिसाइल हमले में मरने वालों में अजहर की बड़ी बहन और उसका पति, अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी और उसके परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं।
इसके अलावा जैश से जुड़े अजहर के चार करीबी आतंकियों की भी मौत हुई है। मसूद ने परिवार के लोगों की मौत पर रोते हुए कहा कि “मैं भी मारा जाता तो अच्छा होता”


