हिमाचल प्रदेश में आज मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने 18 लोगों की जान ले ली। घुमारवीं जा रही एक निजी बस अचानक सड़क किनारे से पहाड़ी के मलबे की चपेट में आ गई। भूस्खलन सड़क पर अचानक हुआ और इसमें बड़ी संख्या में मलबा एक साथ नीचे गिरा, जिससे बस पूरी तरह दब गई। बस में 35 लोग सवार थे। 18 सवारियों की मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल है। राहत-बचाव कार्य का अभियान शुरू हो गया है। मलबे को JCB से हटाया जा रहा है।


