Breaking News: जम्मू-कश्मीर के रामबन में इलाके में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हो गई। इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई मकान जमीदोंज हो गए. कुछ मकान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में बह गए। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँच राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही भारी बारिश और बादल फटने का अलर्ट जारी किया था। वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।
J&K| Cloudburst in Rajgarh area of Ramban district.
3 bodies recovered, 2 more reportedly missing⁰Rescue operation underway#Ramban #Cloudburst #JammuAndKashmir pic.twitter.com/oACzmLMy7B
— Saahil Suhail (@SaahilSuhail) August 30, 2025


