जालंधर के मशहूर अग्रवाल ढाबा में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई ने शहर में हलचल मचा दी। विभाग ने ढाबा मालिक के घर पर भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में विभाग को करीब 3 करोड़ रुपए नकद मिले हैं। इसके इलावा टीम ने कई संदिग्ध GST बिल, वित्तीय दस्तावेज और अनियमित लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी शुरुआती चरण में है और आगे और भी खुलासे हो सकते है।
जालंधर के अग्रवाल ढाबा मालिक पर GST का शिकंजा, छापेमारी में इतने करोड़ नकद मिले
GST tightens its grip on Jalandhar's Agarwal Dhaba owner, seizing crores in cash during raid


