पंजाब के गुरदासपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरदासपुर के गांव गुत्थी में घरेलु विवाद के चलते जेल के गार्ड ने ससुराल में जाकर अपनी सरकारी एके-47 राइफल से पत्नी और सास की गोलियां मरकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान पूर्व फौजी और केंद्रीय जेल गुरदासपुर के गार्ड गुरप्रीत के रूप में हुई है। घटना के बाद गुरप्रीत एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया।
सुचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के बड़े अधिकारीयों ने उसे सरेंडर करने के समझाने की कोशिश की, लेकिन गार्ड ने सरेंडर करने के बजाय खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
परिवार के मुताबिक 2016 में गुरप्रीत की शादी हुई थी। गुरप्रीत का उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों में झगड़े होते रहते थे, जिसे इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जाँच कर रही है।


