Media Savera
Punjab News: पंजाब के गुरुदासपुर के अंतर्गत श्री हरगोबिंदपुर के गांव विठवां में बड़ी वारदात हुई है। यहां पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जिससे की इलाके में हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में एक गुट के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों गुटों में सात से ज्यादा लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान बलजीत सिंह और शमशेर के रूप में हुई है। मामला दोनों गुटों में कई साल पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।