मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन (Kartik Baggan) की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मरकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार देर रात सुंदर नगर चौक पर हुई। जब कार्तिक बग्गन अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कही जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कार्तिक को करीब 6 गोलियां मारीं और फरार हो गए। कार्तिक बग्गन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोहन पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस का मानना है कि यह हमला भी पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कौशल चौधरी गैंग ने कार्तिक की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि कार्तिक उनके खास भाइयों के साथ दुश्मनी रखता था और फोन पर गालियां देता था। इसलिए उसे मौत की सजा दी गई। हमारा चैनल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


