मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): जालंधर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में Zomato डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मृतक रामामंडी का रहने वाला था। हादसा ग्रीन मॉडल टाउन स्थित विनय मंदिर के बाहर हुआ। जानकारी मुताबिक Zomato के डिलीवरी ब्वॉय को तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल कार कपड़ा कारोबारी छाबड़ा कलेक्शन वालों की है।
हादसे के वक्त कारोबारी कार को खुद चला रहा था यां फिर ड्राइवर इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
थाना-6 के एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पाया गया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसकी वजह से हादसा हुआ।


