जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जय श्री राम के नारे लगाने को लेकर दो समुदायों में चल रहा विवाद आज सुलझ गया है। जय श्रीराम का नारा लगाने वाले योगेश मैनी और मुस्लिम नेता आयूब दुग्गल के बीच राजीनामा हो गया है। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का सन्देश दिया।
इस विवाद को सुलझाने में मंत्री मोहिंदर भगत ने अहम् रोल निभाते हुए हिंदू और मुस्लिम नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर दोनों पक्षों में सुलह करवाई। मौके पर जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर, चंदन ग्रेवाल और आम आदमी पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। टाइटल


