Dharmendra Death:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


