अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में 10 रोचक बातें, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप ↓↓↓↓↓↓↓↓
1.पूरा नाम — धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है।
2. जन्म — धर्मेंद्र जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था।
3. हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ — अपनी दमदार बॉडी और एक्शन भूमिकाओं की वजह से धर्मेंद्र को “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहा जाता है।
4.करियर की शुरुआत — उन्होंने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा।
5.सुपरहिट फिल्में — शोले, चुपके चुपके, अनुपमा, सत्यकामी, सीता और गीता, यादों की बारात उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं।
6.शोले में वीरू — फिल्म शोले में उनका “वीरू” वाला किरदार आज भी बेहद लोकप्रिय है।
7.राजनीति में कदम — धर्मेंद्र 2004 में भाजपा की ओर से सांसद चुने गए थे।
8.फिल्म प्रोडक्शन — वे विजेता फ़िल्म्स के बैनर से निर्माता भी थे, जिसके तहत घायल, दामिनी जैसी फिल्में बनीं।
9.परिवार — उनकी पत्नी हेमा मालिनी हैं। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल मशहूर अभिनेता हैं, और बेटियाँ ईशा देओल व अहाना देओल भी जानी-पहचानी हस्तियाँ हैं।
10.सम्मान — 2012 में धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


