मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। देहात के गोराया क्षेत्र में सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी मुताबिक पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के इलाके में होने की सुचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को काबू करने की कोशिश की।
जैसे ही पुलिस ने गोपी को रुकने का इशारा किया गोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के पास से 32 बोर का एक पिस्तौल और एक गाड़ी भी बरामद की है।


