मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां गुप्त सुचना के आधार पर गांव पतारा में नशा कर रहे युवकों के घर पर रेड करने पहुंची थाना पतारा की पुलिस टीम पर युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें 2 पुलिस कर्मचारी गंभीर घायल हो गए।
पुलिस को सुचना मिली थी कि गांव पतारा निवासी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं और वह भोले भाले अन्य लड़के-लड़कियों को भी नशा करने के लिए उकसा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी ने उक्त घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजे पर आए हरमन संधू सोनू ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मार देने की नीयत से उन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
हरमन ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पतारा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रेड कर रही हैं।