मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): विवाह समारोह में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले पुलिस ने खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को गिरफ्तार किया है। दरअसल ये मामला 2013 का है।
4 मार्च 2013 में गांव उसमां निवासी हरबिंदर कौर उसमां परिवार के अन्य सदस्यों समेत विवाह समारोह में थी वहां पर मौजूद टेक्सी चालकों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई की गई। आरोपी टैक्सी चालकों में 2022 में खडूर साहिब हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए मनजिंदर सिंह लालपुरा भी शामिल थे।
इस केस में एडिशनल सेशन जज तरनतारन प्रेम कुमार की अदालत द्वारा मुख्य आरोपित के तौर पर विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत अन्य को दोषी करार दे दिया है। दोषियों की सजा का फैसला 12 को होगा। फिलहाल दोषी विधायक लालपुरा समेत अन्य को हिरासत में ले लिया गया है।


