जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रैस क्लब चौंक के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक एक्टिवा सवार व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसकी एक्टिवा की चाबी भी निकाल ली गई।
जानकारी मुताबिक चौंक में मुस्लिम समुदाय के लोग किसी मामले को लेकर डीसी दफ्तर मांग पत्र लेकर जा रहे थे। इतने में वहां से गुजर रहे एक्टिवा सवार एक व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगा दिए। जिससे गुस्साई भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने युवक को वहां से सुरक्षित निकाला। देखते ही देखते मौके पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए और माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि व्यक्ति ने जानबूझकर उकसाने के लिए जय श्री राम के नारे लगाए। माहौल ख़राब होता देख पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गई और मामले को शांत करवाने में जुट गई।


