मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): बाढ़ की स्थिति को लेकर आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट बैठक के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवज़े की घोषणा की। बाढ़ से खराब हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ ₹20,000 मुआवजा मिलेगा। सरकार के मुताबिक ये किसी राज्य सरकार द्वारा दिया गया सबसे बड़ा मुआवजा है। वहीं जिन प्रभावित परिवारों के सदस्यों की मृत्यु हुई है, उन्हें 4 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने “जिसकी जमीन, उसकी रेत” नीति को भी लागू किया है। जिसके तहत नदी किनारे के खेतों से मिट्टी उठाने की अनुमति दे दी है। किसान अपनी भूमि से रेत/मिट्टी 31 दिसंबर तक निकाल सकते हैं, उसे बेच भी सकते हैं
कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले:-
फसलों के नुक्सान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवज़ा देने का एलान
बाढ़ के कारन जान गवाने वाले प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवज़ा
पंजाब सरकार घरों को हुए नुकसान के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी
किसानों को ऋण की किश्तों पर 6 महीने की छूट मिलेगी, कोई ब्याज नहीं लगेगा
पशुधन की हानि झेलने वाले पशुपालकों को भी सहायता मिलेगी


