मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): नेपाल में लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। कल से उनके प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता उनके पद की इस्तीफे की मांग कर रहे थे। ओली 1 साल और 2 महीने ही पद पर रह सके।
Gen-Z के नेतृत्व में शुरू हुए इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। हालात काबू में लाने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे से पहले सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने ओली को पद छोड़ने की सलाह दी थी।
इससे पहले गृहमंत्री रमेश लेखक और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल सहित कई मंत्रियों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था . प्रदर्शनकारियों ने आज मंगलवार को झापा स्थित नेपाली कांग्रेस महासचिव विश्वप्रकाश शर्मा के घर में आग लगा दी।
काठमांडू में जगह जगह फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने हिल्टन होटल पर हमला किया और आगजनी की। इस बीच खबर है कि सिंह दरबार में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं। सिंह दरबार में नेपाल के सारे मंत्रियों के दफ्तर हैं।


