माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आज सुबह करीब 8 बजे बाणगंगा के पास भयानक लैंडस्लाइड हुई। इस दौरान 4 यात्री मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। भूस्खलन के कारण ट्रैक पर बने शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Jammu &Kashmir: Landslide hits Vaishno Devi old track in Katra, rescue operation underway#JammuAndKashmir #VaishnoDevi #pilgrimage pic.twitter.com/4PajDGIPb8
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) July 21, 2025
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीमें, श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और पुलिस बल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। गनीमत यह रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू हो गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।