Shefali Jariwala Passed Away: फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी मुताबिक अचानक रात 11 बजे के करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोंगी’ में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था।
