मीडिया सवेरा | पंजाब
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में बड़ी अपडेट निकल कर आई है। दरअसल इस मामले में पुलिस ने 03 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. कनाडाई न्यूज एजेंसी CBC की रिपोर्ट के मुताबिक, एडमंटन शहर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी भारतीय हैं।
आरोपियों की पहचान करण ब्रार, करणप्रीत सिंह और कमलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है तीनों की उम्र 20-30 के बीच है। जानकारी मुताबिक पुलिस कई महीनों से नजर रखे हुई थी। पुलिस को यकीन है कि इन्हें भारत ने निज्जर को मारने का काम सौंपा था।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से भी संपर्क हैं। ये सभी 2021 में टेंपरेरी वीजा लेकर कनाडा गए थे। इन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।