मीडिया सवेरा
मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर है। दंडी आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आश्रम का आचार्य और सेवादार बच्चों के साथ यह कुकर्म करता रहा। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आश्रम के आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है बल्कि सेवादार अभी फरार है।
जानकारी मुताबिक आश्रम का आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर बच्चों को कमरे में बुलाकर घिनौना काम करते थे। शुरू में तीन बच्चों के साथ गलत काम होने की जानकारी सामने आई।अभिभावकों ने मंगलवार को बैठक की तो पीड़ित किशोरों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे।