जालंधर: फिल्लौर के गांव नंगल में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर अभ्रद भाषा लिखने वाले दोनों आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन पुत्र नरेंद्र सिंह और अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र प्रेम सिंह निवासी नूरपुर चट्ठा नकोदर के रूप में हुई है।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों के विदेश में रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों के साथ संबंध हैं और इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए इन्हें विदेशों से फंडिंग मिल रही थी।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने समाज में अशांति फैलाने एवं भय का माहौल पैदा करने के लिए निम्नलिखित स्थानों पर निम्नलिखित अवैध गतिविधियां की थीं:-
- गांव नंगल (फिल्लौर) में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जातिवादी नारे लिखे गए थे।
- फरवरी 2025, नकोदर में स्कूलों और पुलों पर घृणित (खालिस्तान समर्थक) नारे लिखना।
- 26 मार्च 2025 को विद्यावंती पार्क मोरावली, जिला होशियारपुर में असामाजिक गतिविधियां।
- मार्च 2025 में बूटा मंडी जालंधर में डा. अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, जो पुलिस बर्बरता के कारण विफल हो गया।