जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर वेस्ट इलाके में बंदूक की नोक पर दो लुटेरों ने एक ज्वेलरी की दुकान में लूट की कोशिश की। हालांकि दुकान मालिक की दिलेरी और समझदारी से लुटेरों की यह लूट की साजिश बिल्कुल नाकाम रही।
दुकान मालिक विपिन अपनी पत्नी के साथ दुकान पर मौजूद थे तभी दो नकाबपोश लुटेरे दुकान के अंदर घुसे और रिवाल्वर दिखा कर दुकानदार को डरा कर लूट की कोशिश की। लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों को धक्का दिया इसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है।


