पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में RSS नेता दीना नाथ के पोते की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों कनव, हर्ष को गिरफ्तार कर चुकी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिन काली के रूप में हुई है। पुलिस को सुचना मिली थी कि आरोपी को आरिफके रोड पर देखा गया है। CIA की टीम ने रात में नाकाबंदी कर आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक भगा ली।
पुलिस को देख उसने फायर किया, एक बुलेट पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मार उसे गिरफ्तार कर लिया। काली ने ही नवीन की हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को 1 लाख रुपए दिए थे। जतिन से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसकी नवीन के साथ क्या दुश्मनी थी और उसने उसे क्यों मरवाया।


