Punjab News: लुधियाना से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेटी की शादी कर वापिस लौट रहे परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में दुल्हन के माता-पिता और चाची की मौत हो गई। जबकि 2 रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी मुताबिक फतेहगढ़ साहिब सरहिंद के रहने वाले कारोबारी परिवार ने अपनी बेटी की शादी जालंधर में तय की थी। शादी समारोह लुधियाना के मैरिज पैलेस में रखा था। सुबह जब वह बेटी की विदाई कर वापिस लौट रहे थे तभी गांव खाकट के पास उनकी इंनोवा गाड़ी ट्रक से जा टकराई।
हादसा इतना भयानक था कि दुल्हन के माता-पिता और चाची की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही जालंधर जा रही दुल्हन की डोली आधे रास्ते से ही वापस सरहिंद की तरफ मुड़ गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


