जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कॉलेज का प्रधान चुनने को लेकर दो गुटों में हिंसक टकराव हो गया।जानकारी मुताबिक किशनगढ़ इलाके में पेट्रोल पंप के पास कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुए विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक गुट के युवकों ने अंधाधुन गोलियां चला दी। इस दौरान करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। जिसमे 2 युवक घायल हो गए एक की छाती में और दूसरे के कंधे में गोलियां लगी है। जिन्हे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
लोगों के मुताबिक हमलावर 2 कॉरों में सवार होकर आए थे जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसमे गोलियां चलने के बाद कई युवक इधर उधर भागते हुए दिखाई दे रहे है। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के CCTV खंगाले जा रहे है।


