मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर में करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है। दुर्गेश नकोदर स्टेशन पर पिछले करीब 10 से 12 लोग सिग्नल मरम्मत का काम कर रहे हैं। आउट रोड सिग्नल की मरम्मत के दौरान वह अचानक बिजली लाइन की चपेट में आ गया।
जालंधर जीआरपी थाना पुलिस ने दुर्गेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नकोदर सिविल अस्पताल भेज दिया है। दुर्गेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। , पुलिस ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दुर्गेश के परिवार को दे दी है। परिवार के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।