पंजाबी कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मोहाली बलौंगी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। फिल्म जगत से गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा, बी.एन. शर्मा समेत कई हस्तियां भल्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अंतिम संस्कार के दौरान माहौल भावुक हो गया जब बेटे ने मुखाग्नि देकर पिता को विदाई दी। बता दें कि कल, शुक्रवार को 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से जसविंदर भल्ला का निधन हुआ था। जसविंदर भल्ला पिछले कई दिनों से बीमार थे।


