Punjab News:पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां घर में घुसकर निहंग सिंह ने युवक को तलवारों से काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान मलकीत सिंह वासी गांव जहांगीर के रूप में हुई है। मलकीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। और घटना के समय घर पर अकेला था।
जानकारी मुताबिक मृतक मलकीत सिंह की पुरानी रंजिश को लेकर निहंग सुखदेव सिंह के साथ बहसबाजी हुई थी। जब निहंग सिंह ने देखा कि मलकीत अपने घर पर अकेला है तो वो छत के रस्ते से घर में घुसे और तलवारों से काटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आगे की जांच कर दी है और आरोपी सुखदेव सिंह की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।