मीडिया सवेरा | जालंधर
PM Narendra Modi Rally: लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए देश के प्रधान मंत्री PM MODI दो दिवसीय पंजाब दौरे पर आए है। कल जालंधर में PM मोदी चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। इसे लेकर जालंधर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुरे प्रबंध किए है।

जिले में धारा 144 लागू की गई है। पुरे शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। जिले में किसी प्रकार की भी उड़ने वाली चीजों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। ये आदेश कल (24 मई) दोपहर करीब 1 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक लागू रहेंगे।