अमृतसर के बाद अब जालंधर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके चलते स्कूलों को बंद करवा कर बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।
जानकारी मुताबिक जालंधर के केएमवी कॉलेज और स्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को धमकी भेजी गई है। धमकी स्कूलों के प्रिंसिपलों को मेल के माध्यम से भेजी गई है। वही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। जांच की जा रही है।


