जालंधर में ईसाई भाईचारे के प्रदर्शन के दौरान सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर का पुतला फूंकने के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। माता चरन कौर ने सख्त रुख अपनाते हुए अपने वकील गुरविंदर संधू के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा है।

नोटिस में ये जवाब माँगा गया है कि ये सब किसके इशारे पर किया गया है। इसके साथ ही 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित में माफी मांग माफीनामा को अखबारों में पब्लिश और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाए। साथ ही 10 लाख की राशि चरन कौर को दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।


