जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 4.200 किलो अफीम बरामद की है।
जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना भोगपुर पुलिस ने अड्डा लांदड़ा के पास नाकेबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वसीम पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिल्पुर, उत्तर प्रदेश और 40 वर्षीय रफीक पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिल्पुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
आरोपी ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके अफीम की पंजाब के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। आरोपियों ने कहां से अफीम खरीदी है और आगे कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच जा रही है।