जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना 5 की पुलिस ने हत्यारे कालू को गिरफ्तार कर लिया है। वही बाक़ी के दो आरोपियों की गिरफ़्तारी अभी बाकी है।
बतादें कि शुक्रवार रात जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास का कालू के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद कालू ने अपने २ अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।


