मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): पंजाब सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए राज्यभर के सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार 7 सितंबर 2025 तक सभी सरकारी, प्राइवेट, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।
पंजाब में छुट्टियां बढ़ीं, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने दी जानकारी
Holidays extended in Punjab, schools and colleges will remain closed for these many more days


