मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): पंजाब के बरनाला के मोड नाभा गांव में बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिससे पति-पत्नी मौत हो गई। जबकि हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। मृतकों की पहचान करनैल सिंह (60), उनकी पत्नी नरेंद्र कौर (55) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के शवों को मलबे से निकाला। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


