मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क) : जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे (चचेरे भाई के बेटे) की हत्या कर दी गई।
जानकारी मुताबिक बस्ती दानिशमंदा के शिवाजी नगर में 17 साल के विकास का युवकों के साथ विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश में युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। विकास पर दातार से कई वार किए गए। खून से लहूलुहान करके आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने विकास को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
फिलहाल लड़ाई का कारन पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं शीतल अंगुराल ने कहा कि नशेड़ी युवकों ने ही उनके भतीजे की हत्या की है। अस्पताल में भाजपा के अन्य लीडर भी मौजूद है। शीतल ने दोषियों पर तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।


