मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क); इस समय की बड़ी खबर पंजाब के आनंदपुर साहिब से सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक विवाह समारोह में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व DSP दिलशेर सिंह ने आम आदमी पार्टी नेता नितिन नंदा पर गोलियां चला दी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घायल नितन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। नंदा को तीन गोलियां लगी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में एक गोली फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।


