जालंधर की मिट्ठू बस्ती में शनिवार रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में दिखा कि कुछ हमलावर हवाई फायर करते हुए एक व्यक्ति का पीछा कर रहे हैं। इस दौरान हमलावरों ने ईटें पत्थर भी बरसाए। वारदात शनिवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित गुरुदेव सिंह रिंपी ने आरोप लगाया कि हमला उसके साले और साडू ने करीब दो दर्जन बदमाशों के साथ मिलकर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देखें CCTV वीडियो ↓↓↓↓↓↓↓↓↓


