जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना 7 की पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की मौत मामले में पूर्व पार्षद रोहन सहगल उनकी माँ सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक 31 अगस्त 2024 को रोहन सहगल के घर काम करने वाली 20 वर्षीय निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जालंधर पुलिस ने एक साल तक FIR दर्ज नहीं की, जिसके बाद मृतका के पिता ने यूपी के में अदालत व पुलिस में शिकायत दी। यूपी से भेजी गई जीरो FIR के आधार पर अब जालंधर में केस दर्ज किया गया है।
पिता सूरत वर्मा का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया। उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, बल्कि उन्हें रोहन सहगल और कृष्णा की ओर से जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। बेटी का अंतिम संस्कार कर वे यूपी लौट गए थे और वहीं से इंसाफ की लड़ाई शुरू की।


