पंजाब के अमृतसर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। बस स्टैंड में यात्रियों को बिठाने को लेकर प्राइवेट बसों के कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक मुलाजिम ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद यात्रियों में भगदड़ का माहौल बन गया।
फायरिंग में काहलों बस के मुलाजिम माखन को करीब चार गोलियां लगीं। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 6 गोलियों के खोल बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


