मीडिया सवेरा | जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह- सुबह वडाला चौक के पास CIA स्टाफ और लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने लगा तो टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। इनका एक साथी मुठभेड़ से पहले ही फरार हो गया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जालंधर में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। ये लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे। उसके कहने पर लोगों को फिरौती के लिए कॉल करते थे।
DGP गौरव यादव ने X पर लिखा- ‘आरोपियों की पकड़ने जाने से नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों के व्यापार और जबरन वसूली के रैकेट में शामिल गैंग के आपराधिक नेटवर्क को करारा झटका लगा है।’