Punjab Bandh: किसानों ने आज पंजाब बंद बुलाया है। करीब 10 घंटे पूरा प्रदेश बंद रहेगा और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठे हुए हैं।
वहीं मार्केट के साथ पेट्रोल पंप बंद हैं। बसें भी नहीं चल रही हैं। पंजाब बंद को धार्मिक व सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों, व्यापारियों और जत्थेबंदियों ने समर्थन दिया है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा।
लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। केमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन होता रहेगा। दुल्हा-दुल्हन को नहीं रोकेंगे। पेपर देने जा रहे स्टूडेंट्स को नहीं रोका जाएगा।