मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख कॉल और वॉट्सऐप पर एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनके परिवार को भी टारगेट किया है।
जानकारी मुताबिक उनके मैनेजमेंट के फोन पर विदेशी नंबर से मैसेज आया जिसमे लिखा- तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है।
बताया जा रहा है कि मैसेज से पहले धमकी भरी फोन कॉल भी। जब मनकीरत की तरफ से पूछा गया कि बताएंगे कि आप कौन बोल रहे हैं। इस पर फोन करने वाले ने कहा, “मिलेंगे तो भाई बताएंगे कौन बोल रहे हैं। दो-चार दिन में मिलेंगे, तब आपको पता लग जाएगा।” जब नाम पूछा गया तो जवाब मिला कि “मिलकर बताएंगे”। सवाल पूछा गया कि क्या मैसेज लगाना है, बताओ। तो आगे से जवाब आया- “आपके पास समय थोड़ा ही है।” फिर मनकीरत की तरफ से पूछा गया कि कहां से बोल रहे हो? तो जवाब मिला, “हम कहीं से भी बोल सकते हैं, आपके फोन से भी बोल सकते हैं। भाई, तैयारी कर ले। फिलहाल इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।


