जालंधर: नशा और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कुख्यात गैंगस्टर गोपी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.5 किलोग्राम हेरोइन और सात अवैध हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से नशा और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय थे और गैंगस्टर गोपी के निर्देश पर काम कर रहे थे।
फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।


