मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): जालंधर के मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले पर थाना 6 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल कल दिवाली की रात मॉडल टाउन में पराठे वाले दविंदर सिंह का पुलिस के साथ विवाद हो गया था। DC ने 11 बजे दुकानें बंद करने के आदेश दिए हुए थे। लेकिन आरोप है कि दविंदर सिंह आदेश का उल्लंघन देर रात तक परांठे बेचता था।
इससे पहले पराठे बनाने वाले बीर दविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस रोज उन्हें परेशान करने आ जाती है।20 अक्टूबर दिवाली की रात भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मां को गालियां निकली। बतादें कि इससे पहले भी कई बार हार्ट अटैक पराठे वाले दविंदर सिंह का पुलिस के साथ विवाद हो चूका है। जिसकी कई वीडियो भी दविंदर सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है।


